भवानीपुर: विधायक ने नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया
भवानीपुर :- रूपौली विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने बुधवार की संध्या भवानीपुर प्रखंड के जावे गांव में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद विधायक ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।