घाघरा: घाघरा संगम बैंकेट हॉल में प्रखंड कांग्रेस कमेटी का सम्मान समारोह संपन्न, नव नियुक्त अध्यक्ष का स्वागत
Ghaghra, Gumla | Dec 9, 2025 घाघरा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष आदित्य भगत की अध्यक्षता में संगम बैंक्वट हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार पाण्डेय को अंग-वस्त्र, सोल, पेन और डायरी देकर सम्मानित किया गया।