घाघरा: कुगाव पंचायत के चट्टी पतराटोली गांव में पानी भरने के दौरान कुएं में गिरने से महिला की मौत
Ghaghra, Gumla | Dec 9, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के चट्टी पतराटोली गांव में पानी भरने के क्रम में कुआं में गिरकर डूबने से फूलों देवी की मौत हो गई। वहीं परिजनों द्वारा आनन फानन में कुआं से निकालकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया।जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शब को पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया।