मनेर: ब्यापुर गांव के पास गंगा नदी घाट पर नहाने के दौरान डूबने से युवक हुआ लापता
Maner, Patna | Jun 7, 2024 मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव के पास गंगा नदी घाट पर नहाने के दौरान डूब कर एक युवक लापता हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम नदी में डूबे हुए युवक के तलाश में जुटी रही। डूबने की सूचना के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया। डूबे हुए युवक की पहचान ब्यापुर गांव के विकास कुमार के रूप में हुई है।