दातागंज: दातागंज तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री निजीकरण को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
शुक्रवार दोपहर 3 बजे के लगभग तहसील बार एसोसियन के अध्यक्ष अजय गुप्ता के साथ दर्जनों अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री के निजीकरण को लेकर उपजिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा है। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन देते हुए कहा कि इसके खिलाफ कल से हड़ताल करेंगे।