फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के मेहतरपुर में दबंगों ने बच्चों को जमकर पीटा
फरीदपुर थाना क्षेत्र के मेहतरपुर में दबंगों ने एक बच्चे की जमकर पिटाई कर दी। मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने बच्चे की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।