फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र में मौसी के घर जा रही युवती से दबंग ने किया दुष्कर्म
फरीदपुर थाना क्षेत्र में मौसी के घर जा रही युवती के साथ दबंग ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। युवती ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दबंग की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।