फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास सांप ने व्यक्ति को काटा, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
फरीदपुर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास सांप ने एक व्यक्ति को काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। व्यक्ति बताया कि वह फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के सराय खाम खा का रहने वाला है। जो फरीदपुर किसी काम से आया था इस दौरान सांप ने उसे काट लिया।