खरगोन | जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान के तहत 9 दिनों में 18 गुम नाबालिगों को तलाश कर परिजनों से मिलाया गया। इनमें 15 बालिकाएं और 3 बालक शामिल हैं। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में 1 से 30 अप्रैल तक यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार सुबह 11 बजे