दातागंज: दातागंज के सैंजनी HPCL प्लांट में दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप पर NSA लगाया गया
सोमवार दोपहर 12 बजे के लगभग सैंजनी hpcl प्लांट पर हुए हत्याकांड मामले में मुख्य हत्यारोपी अजय प्रताप पर रासुका की कार्यवाही की गई है। सैंजनी पर बने HPCL प्लांट के अंदर घुसकर जनरल मैनेजर सुधीर गुप्ता और सहायक मैनेजर हर्षित मिश्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें अजय प्रताप सिंह सहित पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।