कोल: शहर में ₹40 करोड़ की लागत से बन रही सीएम ग्रीड सड़कों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, जल्द काम पूरा करने के दिए निर्देश
Koil, Aligarh | Apr 12, 2025 शहर में 40 करोड रुपए की लागत से बनाई जा रही सीएम ग्रीड सड़कों का नगर आयुक्त विनोद कुमार ने निरीक्षण किया है। शनिवार को नगर आयुक्त विनोद कुमार अधीनस्थ अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए निकल गए। नगर आयुक्त ने मैरिस रोड व अन्य निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने जल्द कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।