बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर इनडोर स्टेडियम, बेगूसराय में स्थापित उनकी प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष सहित अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके ऐतिहासिक योगदान, दूरदर्शी नेतृत्व एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
IPRD Bihar
#begusarai
2 views | Begusarai, Bihar | Oct 21, 2026