पटेल नगर: मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजौरी गार्डन में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन विधानसभा से विधायक और दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने विष्णु गार्डन इलाके में सड़कों को दुरुस्त करने की शुरुआत की। काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति में नारियल फोड़कर कई सड़कों का का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लोगों ने मिठाई और लड्डू खिलाकर सबको बधाई दी। और फूल माला से मंत्री का जोरदार स्वागत भी किया।