घोड़ाडोंगरी: सारणी में जुए की फड़ का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल, प्रशासन की नाक के नीचे एक माह से संचालन का आरोप
शुक्रवार सुबह से ही सारणी क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में माथनी और दुलारा क्षेत्र में खुलेआम जुए की फड़ संचालित होने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह जुए की फड़ पिछले एक माह से लगातार चल रही है, लेकिन स्थानीय प्रशासन इससे पूरी तरह बेखबर बना हुआ है।