नर्मदापुरम: कुलामडी स्थित वेयरहाउस में गेहूं चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
नर्मदापुरम के कुलामड़ी बायपास स्थित शिवम वेयरहाउस में हुई लाखों रुपये के गेहूं चोरी मामले का पुलिस ने गुरुवार को करीब 6:30 बजे खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गैंग के 2 सदस्य अभी फरार हैं। एसडीओपी ने बताया कि आरोपियों ने पहले वेयरहाउस की रेकी की और फिर रात के समय पीछे का शटर तोड़कर 65 कट्टे गेहूं चोरी कर लिए।