बरेली: बरेली में SC साधु समाज की जमीन पर कब्जे का आरोप, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार- 'भूमाफियाओं से मुक्त कराइए पैतृक भूमि'
बरेली में नवाबगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बकैनिया निवासी रविन्द्र नाथ सागर ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर अपनी पैतृक भूमि पर कथित अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। अनुसूचित जाति एवं नाथ समुदाय से जुड़े रविन्द्र नाथ सागर का आरोप है कि ग्राम बकैनिया स्थित गाटा संख्या 49 और 50 पर कई लोगों ने कब्जा कर मकान बना लिए हैं। प्रार्थी का कहना है कि भूमि विवाद को