गुण्डरदेही: अब व्हाट्सएप, कॉल और मोबाइल ऐप से दर्ज करा सकेंगे शिकायत, जल्द शुरू होगी सीएम हेल्पलाइन, 24 घंटे मिलेगी सुविधा
प्रदेश में आम लोगों की शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निराकरण के लिए जल्द ही सीएम हेल्पलाइन शुरू होने जा रही है। इसके माध्यम से नागरिक घर बैठे टोल फ्री नंबर, व्हाट्सएप, मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत दर्ज होते ही आवेदक को एक यूनिक आईडी मिलेगी, जिससे वह अपनी शिकायत की स्थिति और उस पर हो रही कार्रवाई की जानकारी प्राप्त कर स