इटावा: सदर इलाके में ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवती की हुई मौत, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Jul 16, 2024 सदर इलाके में युवती दिल्ली की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आई, युवती की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी है। मामला सदर इलाके के रामनगर क्रासिंग का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती क्रासिंग पार कर रही थी तभी दिल्ली को ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।