इटावा: सहसों इलाके में ऑटो पलटने से हादसा, 5 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने किया सैफई रेफर
Etawah, Etawah | Jul 15, 2024 सहसों इलाके में ऑटो पलटने से हादसा, 5 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सैफई रेफर किया। मामला सहसों इलाके के पास का है। नदा गांव के रहने वाले परिवार के लोगों की भागवत सिद्धनाथ मंदिर में हो रही थी। सिद्धनाथ मंदिर से अपने घर नदा जाने के लिए परिवार के 11 सदस्य ऑटो में बैठे, तभी रास्ते में ऑटो अनियंत्रित हो गया और पलट गया, जिसकी वजह से 5 लोग चोटिल हो गए।