इटावा: मानियामऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव, पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है
Etawah, Etawah | Jul 16, 2024 इकदिल इलाके के मनियामऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया गया कि नीरज राजपूत जो कि घर पर फंदे पर लटके मिले है मृतक के परिजन शादी समारोह में गए थे, परिजन नीरज को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया के साथ मे मामले में जुटी हुई है।