बक्सर: बक्सर कोर्ट ने हेरोइन तस्कर को सुनाई 5 साल की सजा, ₹10 हजार का जुर्माना भी लगाया
Buxar, Buxar | Feb 12, 2026 बक्सर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ सह विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस अनुपम कुमारी की अदालत ने गुरुवार को अपराहन 4:30 बजे के करीब हीरोइन तस्कर के खिलाफ सजा सुनाया है। सजा कृष्णाब्रह्म थाना कांड संख्या 249/ 2021 में सुनाई गई है। जिसमें अभियुक्त छोटकी पुरवा का रहने वाला भिखारी यादव को 5 वर्षों के कारावास एवं 10 हज़ार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है।