मुरलीगंज: बेलो कला गांव के फरार शराब कारोबारी ने पुलिस के दबाव में मधेपुरा न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
मुरलीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी फरार शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी और कार्रवाई कर रहे थे पुलिसिया दबाव बढ़ने के बाद मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बेलो कला गांव के वार्ड नंबर 2 निवासी फरार शराब कारोबारी नवीन भारती 20 अप्रैल के 2:00 बजे दिन में न्यायालय में आत्म समर्पण किया न्यायालय ने फरार शराब कारोबारी को जेल भेज दिया।