निष्पक्ष एवं शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु अरवल व कुर्था विधानसभा क्षेत्र की पुलिस प्रेक्षक सौम्या संवासिवन ने डिस्पैच सेंटर खेल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा तैयारियों और कर्मियों की सतर्कता की समीक्षा की। तत्पश्चात इवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था व लॉग बुक का अवलोकन किया।