शाहबाद: टांडा अहिरान रोड़ की पुलिया पर नही डाले पाइप, पानी से निकलकर जा रहे हैं स्कली बच्चे
Shahbad, Baran | Aug 17, 2024 टांडा अहिरान गांव में जाने के लिए एक मुख्य रास्ता पलकों नदी से जाने का है। यहा पर जलदाय विभाग के कुए के पास एक पुलिया बनी हुई है। जंहा पर बारिश के मौसम में 4 से 5 फीट तक पानी भरा रहता है। ग्रामीणों को यह समस्या करीब 15 सालों से आ रही है। टांडा अहिरान के बच्चे भी कस्बाथाना पढ़ने के लिए आते हैं। स्कली बच्चों की पूरी ड्रेस गंदगी हो जाती है।