शाहबाद: केदारकुई गांव में समरदई नदी में फंसे 5 लोग, देर रात रैस्क्यू अभियान चला बचाई जान
Shahbad, Baran | Aug 16, 2024 केदारकुई गांव की नदी में 5 लोग देर रात फँस गए। जिनको पुलिस द्वारा काफ़ी मशक़्क़त कर बचाया गया है। फंसे लोगों की सूचना ग्रामीणों की सहायता से दूरभाष से देर रात ही केलबाडा पुलिस को दी गई। मौके पर देर रात ही गांव की समरदई नदी पर पुलिस प्रशासन पहुंचा पुलिस के जवान रैस्क्यू टीम के सहयोग से नदी में फंसे लोगों के पास पहुँचे और 5 ही लोगों को सुरक्षित निकाला।