सनावद नगर में स्थित अवंति सूत मिल में शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे गर्मी के चलते शॉर्ट सर्किट के बाद स्पार्किंग होने से भीषण आग लग गई जिससे मिल में रखी करीब दो सो गठानें जल कर राख हो गई।जिसमे करीब एक करोड़ रुपए की नुकसानी का अनुमान लगाया जा रहा है।बताया जा रहा की गर्मी के कारण तेजी से बढ़ती तपन के कारण मिल में शॉर्ट सर्किट हुआ।