मिहीपुरवा में गणेश प्रतिमा का विसर्जन बुधवार की शाम किया जाना है। गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान गणेश प्रतिमा को मिहीपुरवा कस्बा मे भ्रमण करवाया गया। विसर्जन के दौरान लोग डीजे की धुन पर झूमते नजर आए। सुरक्षा के दृष्टिगत मोतीपुर थाने की पुलिस तैनात नजर आई।