मिहींपुरवा: कस्बा मिहींपुरवा में ज्वेलर्स की दुकान से सोने की 8 चैन हुई चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद
मिहिपुरवा कस्बा में राजू की ज्वेलर्स की दुकान संचालित है। सोमवर को दूकान खुलने के बाद एक महिला पुरूष के साथ दूकान पहुची और कहा मुझे आभूषण दिखाओ। दूकान मालिक राजू ने सोने वा चांदी के आभूषण काउंटर पर रख दिया। इतने में सोने की 8 चैन चोरी हो गई और महिला पुरूष दोनो दुकान से फरार हो गए। जिसकी विडियो सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।