मूर्तिहा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोकुलपुर निवासी साईबान उम्र क़रीब 9 वर्ष पुत्र मकबूल जो अपने साथियों के साथ मंगलवार को नहर में नहा रहा था। नहाते समय मगरमच्छ ने किशोर पर हमला कर दिया जिससे मौके पर ही मौत हो गई। किशोर का शव कड़ी मशक्कत के बाद मिला। घटना की सूचना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।