मिहींपुरवा: मूर्तिहा रेलवे क्रासिंग से अपहरण के मुकदमे में वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दरअसल बता दें कि आरोपी सोनू कुमार पुत्र राजीव कुमार निवासी टेडिया मझाव थाना मोतीपुर ने मोतीपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव की किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। जिसे शुक्रवार को मुर्तीहा रेलवे क्रासिंग से पुलिस ने गिरफ्तार कर मां. न्यायालय भेज दिया है।