बांका: खौजड़ीडीह गांव: खेत में मवेशी जाने से रोकने पर दबंगों ने महिला को पीटा, मामला थाने पहुंचा
Banka, Banka | Apr 10, 2026 खौजड़ीडीह गांव में बकरी फसल में जाने का जब किरण देवी ने विरोध किया तो गांव के ही दबंगों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। घटना शुक्रवार दोपहर 12:00 की है। घटना के बाद पीड़िता किरण देवी थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए राम ज्योति महतो उसका पुत्र विवेक महतो छोटू महतो के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायतकर कार्रवाई करने की मांग की है।