चायल: थाना चरवा क्षेत्र में खेत में पेड़ से लटका मिला युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी, कौशाम्बी एसपी ने दी जानकारी
थाना चरवा क्षेत्र के अंतर्गत जंगल/खेतों में एक युवती का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया है। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज!