मुरादाबाद: ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में खेत पर काम रहे व्यक्ति की सर्प दंश से हुई मौत
थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के सुरेजनी नगर में खेत पर काम कर रहे छत्रपाल नाम के व्यक्ति को अचानक से कहीं से सांप ने आकर काट लिया जिसके बाद छत्रपाल की सांप के काटने से मौके पर ही मौत हो गई। छत्रपाल की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम कराकर परिजनों को सौंपा। मृतक छत्रपाल के बेटे पंकज ने बताया हम 5 भाई बहन है।