सोमवार के दिन डोभी बाजार स्थित राम जानकी मंदिर प्रांगण में डोभी प्रखंड के जनता दल यूनाइटेड वर्ष 2025 28 का प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इस दौरान सुरेंद्र कुमार को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष के रूप में चुना गया। निर्वाचन प्रक्रिया डोभी प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी मिथिलेश पटेल एवं पर्यवेक्षक बलदेव प्रसाद जी के द्वारा 11:30 बजे सुबह किया गया।