शाहजहांपुर। सेटेलाइट बस अड्डे का लोकार्पण करने आए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पैर छूते हुए एआरटीओ प्रशासन सर्वेश सिंह का वीडियो सामने आया है। गाड़ी से उतरते ही एआरटीओ ने मंत्री के पैर छुए तो किसी ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है, जो अब वायरल हो रहा है। पब्लिक ऐप वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है।