बदायूं: कछला ब्रिज और रेलवे हॉल्ट के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी
Budaun, Budaun | Oct 16, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला ब्रिज और रेलवे हॉल्ट के मध्य रेलवे ट्रैक पर एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात युवक के शव को कब्जे में लेकर युवक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि मृतक के बारे में जानकारी मिल सके ।