झांसी: प्रधानमंत्री के छत्तरपुर आगमन पर झांसी में कोतवाली पुलिस ने भानु सहाय को किया हाउस अरेस्ट
Jhansi, Jhansi | Feb 22, 2025 बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय ने शनिवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बागेश्वर धाम, छतरपुर मध्य प्रदेश में कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करने 23 फरवरी को आ रहे है। उन्होंने कहा- हम बुन्देलखण्ड की धरती पर प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए 2014 मे किए गये बादे को याद दिलाने के लिए बागेश्वर धाम जाना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने जाने नही दिया।