सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस की मुठभेड़ में गौकशी के दो वांछित बदमाश घायल, बरामद हुए दो तमंचे और बिना नंबर की बाइक
थाना कोतवाली देहात पुलिस ने गौकशी के दो वांछित अभियुक्तों को मुठभेड़ में घायल अवस्था में रविवार रात्रि 9:00 बजे गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण हेतु सघन गस्त के दौरान आसनवाली पुलिया चौराहे पर संदिग्ध वाहन चेकिंग हो रही थी। ग्राम पीकी से बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर दो बदमाश आए।