बाड़मेर: शहर के मुख्य बाजार को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए नगर परिषद करेगी कार्रवाई: नगर परिषद आयुक्त
Barmer, Barmer | Mar 13, 2024 बाड़मेर शहर के मुख्य बाजार में सड़क के किनारे दुकानदारों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण पर नगर परिषद द्वारा जल्द कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद आयुक्त विजय प्रताप ने बताया कि आगामी दिनों में नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। विजय प्रताप ने बताया कि कई दिनों से मुख्य बाजार में अतिक्रमण की शिकायत आ रही है।