पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने रविवार शाम 5:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि नव वर्ष की तैयारी के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाए। इसके लिए संवेदनशील स्थान पर विशेष निगरानी रखी जाए साथ ही यदि कोई शराब पीकर वाहन चलाते मिलता है तो उसे पर भी नियमानुसा कार्रवाई की जाए। इस दौरान पिकनिक स्पॉट पर भी पुलिस के इंतजाम रहेंगे।