मंदसौर: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल विभाग द्वारा जिला स्तरीय की कबड्डी प्रतियोगिता।
मंदसौर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर के खेल विभाग द्वारा जिला स्तरीय कबड्डी और एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पीजी कॉलेज के खेल अधिकारी श्री राजू कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के अलग अलग स्कूल और कॉलेजों से 8 पुरुष और 5 महिला खिलाड़ियों ने सहभागिता की।