मढ़ौरा: चहपुरा में पैक्स अध्यक्ष के साथ हुई लूट मामले में प्राथमिकी दर्ज
Marhaura, Saran | Jun 16, 2026 इसुआपुर थानाक्षेत्र के चहपुरा देवी स्थान के पास हुई 5 लाख 60 हजार के लूट व चाकूबाजी मामले में पुलिस ने घायल पैक्स अध्यक्ष छोटेलाल साह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मंगलवार की सुबह सात बजे से कार्यवाई शुरु कर दिया है। पीड़ित ने बताया कि वह स्पेलेंडर बाइक से पैक्स के टैक्स का पैसा जमा करने जा रहे थे तभी अज्ञात अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया।