कौंच: कोंच में शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद की नमाज अदा की गई, देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई, पुलिस भी रही मौजूद
Konch, Jalaun | May 28, 2026 कोंच नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार सुबह 7:30 बजे ईद-उल-अजहा बकरीद का पर्व पारंपरिक और भाईचारे के माहौल में मनाया गया, सुबह ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा कर लोगों ने देश में अमन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी, नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी, इसके बाद कुर्बानी का दौर शुरू हुआ, सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात रही।