सिवनी: ऑपरेशन मुस्कान: डूंडासिवनी पुलिस को मिली सफलता, नागपुर से नाबालिग बालिका सकुशल बरामद
Seoni, Seoni | Apr 7, 2026 सिवनी की डूंडासिवनी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को नागपुर के कोराडी क्षेत्र से सकुशल बरामद किया। मंगलवार को बताया गया कि बालिका को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर टीम गठित की थी। बरामदगी के बाद बालिका को सिवनी लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।