विदिशा नगर: नटेरन के किसानों का फूटा गुस्सा! पटवारी पर गलत नपती का आरोप, खेत को दूसरे गांव में दर्ज करने की शिकायत
कमल सिंह कुशवाहा और उनके परिवार के सदस्यों ने बुधवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपने खेत की गलत नपती किए जाने की शिकायत प्रशासन से की। किसानों का आरोप है कि पटवारी ने न केवल उनका हल्का बदल दिया, बल्कि उनकी कृषि भूमि को दूसरे गांव मुंदरी में दर्ज कर दिया, जबकि वे नटेरन तहसील के एक गांव के निवासी हैं और वर्षों से वहीं खेती कर रहे हैं।