रघुराजनगर नगरी: अमरपाटन में हुआ खूनी संघर्ष, दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, 14 लोग घायल, जगह कम पड़ने पर अस्पताल में जमीन पर हुआ ईलाज
मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कहरी में बुधवार की रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। रात करीब 10 बजे मामूली बात से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे व धारदार हथियार निकल आए। इस भीषण मारपीट में दोनों पक्षों के 7 महिलाओं समेत कुल 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।