शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर पुलिस बल की दक्षता को परखा। इस दौरान उन्होंने आगामी पासिंग आउट परेड के मद्देनजर रिक्रूट आरक्षियों के रिहर्सल को देखा और बेहतरीन समन्वय के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।