ललितपुर: बुंदेलखंड विकास सेना ने दोषयुक्त स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने बिजली मीटर लगाने की मांग की, व्यवस्था लागू करने की अपील
स्थानीय कम्पनी बाग में बु. वि. सेना द्वारा बु. वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई। बैठक में तमाम घरों पर लगे दोषयुक्त स्मार्ट मीटर को तत्काल प्रभाव से हटाये जाने तथा पुराने मीटर को लगाकर व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। इसके अलावा अन्य प्रदेशों की भांति 300 यूनिट बिजली फ्री देने की भी मांग की गई।