कटिहार: मनिहारी-साहेबगंज पुल पर सीढ़ी से फिसला मजदूर, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मनिहारी - साहेबगंज निर्माणाधीन पुल पर सीढ़ी से मजदूर फिसल गया। पीड़ित को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।यह मामला सुबह दस बजे का हैं । पीड़ित असम का रहने वाला बताया जाता हैं । फिलहाल, पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी हैं ।