रीठी: जल निगम की लापरवाही से अस्पताल की पाइप लाइन टूटी, उमरिया आयुष्मान आरोग्य केंद्र में पानी का संकट
Rithi, Katni | May 6, 2026 कटनी जिले के रीठी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया में संचालित आयुष्मान आरोग्य केंद्र इन दिनों गंभीर जल संकट से जूझ रहा है। इसका मुख्य कारण जल निगम के कर्मचारियों द्वारा की गई लापरवाही बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत उमरिया में जल निगम द्वारा पाइप लाइन से संबंधित कार्य किया जा रहा था।